फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात तक शहर में ब्लैक आउट बना रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधड़ का असर : आधी रात तक शहर में रहा ब्लैक आउट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शुक्रवार रात को आए अंधड़ की वजह से शहर में आधी रात तक ब्लैक आउट बना रहा। बिजली आपूर्ति चरमरा जाने से रात भर सड़कों व गलियों मेें अंधेरा छाया रहा। कई भागों में सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

रात के समय आए अंधड़ से शहर के विभिन्न भागों में करीब एक दर्जन से ज्यादा फॉल्ट आ गए। करीब 15 कर्मचारी बिजली फॉल्ट ठीक करने में रातभर जुटे रहे। कई जगह लाइन ब्रेक डाउन की गई जिससे बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी। शहर के प्रेम नगर, बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, रेस्ट हाउस, गांधी नगर, कालेज रोड, लोहारू रोड, रेलवे रोड व मेन बाजारों में बिजली आपूर्ति ठप रही। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। शहर के कई भागों मेें रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। कई भागों में सुबह तक बिजली आपूर्ति नियमित हो सकी। जिससे सुबह पेयजल आपूर्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। आंधी की वजह से कई क्षेत्रों से पेड़ उखड़ने की भी सूचना है। रात के समय आंधी आने पर वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। अंधड़ की वजह से सिविल अस्पताल मेें भी बिजली आपूर्ति चरमराई रही। बिजली निगम के एसडीओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रात को ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। इस समय शहर में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें