फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर ग्रामीण बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा।
अवैध माइनिंग और ओवरलोडिंग के विरोध में उपमंडल के गांव माई कलां और माई खुर्द के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पहाड़ को जाने वाले रास्ते को रोककर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। ग्रामीणों ने अवैध खनन के साथ बिजली चोरी का भी आरोप लगाया है।
धरने पर समर्थन देने पहुंचे युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राजू मान ने कहा कि अवैध खनन को राजनैतिक और सरकारी संरक्षण प्राप्त है। इस पहाड़ी पर हरिहर माइनिंग कंपनी को केवल 3.65 हेक्टेयर भूमि के लिए लीज मिली थी। परंतु मौके पर उससे भी काफी ज्यादा भूमि पर खनन किया जा रहा है। साथ में मलबा भी ग्राम पंचायत की जमीन पर डालकर माइनिंग नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा जो ब्लास्टिंग की जा रही है उससे गांव के कई घरों में दरार आ गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी ओवर लोडिंग पर लगाम नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

लीज पर जमीन लेने वाले पैसे देने में कर रहे आनाकानी
माई खुर्द के सरपंच अनिल कुमार, माई कलां के सरपंच पवन कुमार और ब्लॉक समिति के सदस्य शिव कुमार ने आरोप लगाया कि लीज धारकों द्वारा दोनों गांवों के एक करोड़ आठ लाख रुपये दिए जाने बाकी हैं जिसे वो देने में आनाकानी कर रहे हैं। इसको लेकर अधिकारियों से भी कई बार आग्रह किया गया है पर कोई बात नहीं बनी। इसलिए ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा की जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा की कंपनी वालों ने पब्लिक हेल्थ के कुएं से सीधा कनेक्शन जोड़ रखा है और सीधे चोरी कर रहे हैं। कुंडी कनेक्शन के कारण पास के कुएं बंद पड़े हैं और गांव वाले पानी को तरस रहे हैं। इस मौके पर संदीप कुमार, ईश्वर शर्मा, राजे राम पंच, राजेंद्र पंच, रामपाल पंच, जगमोहन, रामफल नंबरदार, सुनील कुमार, सौरभ, मंजीत, राजू, कृष्ण, कुलदीप, हनुमान जोशी, टोनी, मित्तु पंच, जयवीर पूर्व पंच समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिनभर उड़ती है धूल, नहीं कराती माइनिंग कंपनी पानी का छिड़काव
सरपंच अनिल व माई कलां पवन सरपंच ने बताया कि यहां चलने वाले ओवरलोड वाहनों से दिनभर धूल उड़ती रहती है जिसके चलते ग्रामीण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी नियमों की अनदेखी कर रही है। इतना ही नहीं ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए यहां पानी का छिड़काव तक नहीं किया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें