फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों का हुआ सरकार से समझौता, सोमवार से पटरी पर लौटेगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कंप्यूटर ऑपरेटरों और सरकार के बीच शुक्रवार को चंडीगढ़ बैठक में समझौता सिरे चढ़ गया है। चार बिंदुओं पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है। अब सोमवार से सभी ऑपरेटर ड्यूटी पर लौट आएंगे। जिसके बाद से व्यवस्था पटरी पर फिर से आ जाएगी। लेकिन 12 दिन की इस हड़ताल ने 10 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान अकेले झज्जर जिले में किया है। वहीं, करीब पांच हजार लोगों को हड़ताल ने सीधे तौर पर परेशान किया है।
हड़ताल के दौरान आए 10 वर्किंग-डे के दौरान शुरू में तो लोग अपने कार्य के लिए सरकारी कार्यालयों में घूमे, लेकिन बाद में सभी हड़ताल टूटने का इंतजार करने लगे। आखिरकार शुक्रवार को समझौता वार्ता सिरे चढ़ी तो उम्मीद की जा रही है कि सोमवार से सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

92 ऑपरेटरों को दिया था नोटिस
झज्जर जिले में इस समय डीआईओ के माध्यम से करीब 150 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। इनमें से 92 ऑपरेटर हड़ताल में शामिल थे। जिन्हें डीआईओ के द्वारा कार्य पर न लौटने की स्थिति में सेवाएं समाप्त करने का नोटिस दिया गया था। जिस पर ऑपरेटरों ने नोटिस का जवाब न देते हुए कार्य पर लौटना उचित नहीं समझा था। इसके बावजूद किसी ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त नहीं की गई थी। समझौता होने के बाद अब सभी ऑपरेटर सोमवार से कार्य पर लौट आएंगे।
इन चार बिंदुओं पर बनी सहमति
1. नियमित किए जाने तक समान कार्य-समान वेतन दिया जाए
2. विभाग के अधीन किया जाए
3. आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं
4. आंदोलन के दौरान हटाए गए ऑपरेटर वापस लिए जाएं

1200 ड्राइविंग लाइसेंस और 900 आरसी की फाइलें अटकी
झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी व बादली एसडीएम कार्यालयों में इस समय 1200 ड्राइविंग लाइसेंस और 900 आरसी की फाइलें अटकी हुई हैं। जिन्हें निपटाने में करीब एक सप्ताह से अधिक का समय लग जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को अब अधिक वर्कलोड के साथ कार्य निपटाना होगा। सोमवार को अब ई-दिशा केंद्रों व लघु सचिवालयों में भीड़ दिखाई देगी।

10 करोड़ के राजस्व का नुकसान
जिले में हर रोज करीब 70 से 90 के बीच रजिस्ट्रियां होती हैं। हड़ताल के दौरान झज्जर में 15 रजिस्ट्री दर्ज की गई हैं। वहीं, बादली में भी 10 दिन के दौरान केवल पांच रजिस्ट्री हुई। ऐसे में 10 दिन की हड़ताल के दौरान सरकार को करीब 10 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। हड़ताल खुलने के साथ आमजन की परेशानी तो दूर होगी ही, वहीं सरकार के खाते में भी राजस्व पहुंचना शुरू हो जाएगा।
बोले ऑपरेटर
कंप्यूटर ऑपरेटर एसोसिएशन के जिला प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी से उन्हें संदेश मिला है कि सरकार के साथ चार मांगों पर समझौता हो गया है। ऐसे में सोमवार से एसोसिएशन के सभी सदस्य कार्य पर लौट आएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
ऑपरेटरों का सरकार से बैठक में शुक्रवार को समझौता हो गया है, ऐसे में वे सोमवार से कार्य पर लौट आएंगे। कार्य पर लौटने के बाद हालात सामान्य हो जाएंगे। इस प्रकार की हड़ताल पहली बार हुई है। भविष्य में उनके द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाएगी।
- अमित बंसल, डीआईओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें