फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर मंत्री व सीएम बने हैं सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर सीएम व उनके मंत्री विदेशों में सैलानी बनकर घूम रहे हैं। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का। रविवार को झज्जर में राहुल गांधी की दिल्ली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के रूबरू होने आए तंवर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यदि सही मायने में देखा जाए तो पिछले तीन साल के सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सीएम व मंत्रियों के विदेशी दौरों से किसानों की आय में कोई इजाफा हुआ हो चाहे नहीं हुआ हो लेकिन यह भी कटु सत्य है कि इन विदेश यात्राओं के नाम पर सरकारी खजाने को जरूर फटका लगा है। करोड़ों-अरबों रुपए इन्हीं सैर-सपाटे पर खराब कर दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सलाह दी कि बेशक वह विदेश में बैठकर अपनी सरकार चला ले, लेकिन वहां से कुछ सीखकर जरूर आए। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार के डिजीटल इंडिया की मुहिम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि देखा जाए तो भाजपा शासनकाल में डिजिटल इंडिया बेशक न बना हो, लेकिन सिट डाऊन इंडिया जरूर बन गया।
विज्ञापन

29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली राहुल गांधी की रैली के बारे में उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर हरियाणा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी कार्यकर्ता बेसब्री से रैली की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। जब उनसे रैली की तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि रैली में सभी जी-जान से जुटे हैं और उम्मीद यहीं है कि सभी एक होकर एक रंग में इस रैली में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें