फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डावला में खूब चली नकल, पुलिस भी नहीं रोक पाई बाहरी युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा ली गई। इस दौरान शहरी परीक्षा केंद्रों के बाहर पूरी तरह से शांति दिखाई दी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में नकल करवाने वाले पूरी तरह से सक्रिय हैं।
डावला गांव में बने परीक्षा केंद्र के बाहर नकल करवाने वालों का काफी जमावड़ा रहा। जोकि दीवार फांदकर परीक्षार्थियों तक नकल पहुंचा रहे थे। इस परीक्षा केंद्र पर न तो फ्लाइंग पहुंची और न ही नकल डालने वालों पर पुलिसकर्मियों का कोई भय नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले भर के परीक्षा केंद्रों के अंदर नकल करते पांच छात्र पकड़े गए हैं। इनमें एक झज्जर के परीक्षा केंद्र पर और चार बहादुरगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर पकड़े गए हैं। वहीं, बारहवीं कक्षा के फाइन आर्ट विषय की परीक्षा आयोजित की गई। मंगलवार को ऐच्छिक विषय की परीक्षा होने के कारण जिले के परीक्षा केंद्रों पर करीब आठ से नौ हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। जिलेभर में परीक्षा केंद्रों का विभिन्न उड़नदस्तों ने भी निरीक्षण किया। बहादुरगढ़ के वैश्य कन्या स्कूल के परीक्षा केंद्र में तीन व न्यू ऐरा स्कूल के परीक्षा केंद्र पर एक और झज्जर शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र में एक नकलची को पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें