फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सभा में नहीं लगा नेताओं का जमघट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की सभा में नहीं दिखी भीड़ और न ही नेताओं का जमघट
विज्ञापन

गाड़ी अंदर ले जाने के लिए पुलिस से होती रही बहस
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर में बादली रोड पर बने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के उद्घाटन समारोह की जनसभा बहुत सीमित सी भीड़ वाली रही। इस सभा में नेताओं का जमघट भी नहीं था। इसलिए विपक्षी नेताओं ने चुटकी ली। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव सतपाल राठी ने कहा कि इतनी भीड़ तो चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नुक्कड़ सभा में लग जाती है। वहीं भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि यह जनसभा नहीं थी। यह एक ऑफिशियल प्रोग्राम था। जितनी हमने व्यव्स्था कर रखी थी उतने लोग भी पहुंचे।
दरअसल, मुख्यमंत्री को गांव लोवा कलां में स्व. उदय सिंह मान के श्रद्धांजलि समारोह में आना था। आगमन से तीन दिन पहले ही विधायक नरेश कौशिक ने उन्हें बहादुरगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के लिए भी आमंत्रित कर लिया। हड़बड़ी में कार्यक्रम की तैयारी की गई। रविवार को दिल्ली से मुख्यमंत्री सुबह करीब पौने नौ बजे कार्यक्रम में पहुंच गए। कार्यक्रम में बहुत कम लोग थे। नेताओं का जमघट भी देखने को नहीं मिला। जिले से बाहर का कोई नेता या अधिकारी भी नहीं रहा। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ नेताओं में केवल विधायक नरेश कौशिक व जिला भाजपा अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल और अधिकारियों में डीसी सोनल गोयल और एसएसपी सतीश बालन थे। मुख्यमंत्री ने सभा को करीब 10 मिनट ही संबोधित किया और लोवा कलां चले गए।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव सतपाल राठी ने इस बारे में कहा कि इस सभा को देख भाजपा के जनाधार का अनुमान लगाया जा सकता है। लेकिन भाजपा विधायक कौशिक ने कहा कि यह जनसभा नहीं थी। केवल तीन दिन पहले तय हुआ ऑफिशियल प्रोग्राम था। इसीलिए हमने छोटी व्यवस्था की थी। जितनी व्यवस्था की थी उतने लोग भी थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंच पर नेताओं की भीड़ नहीं चढ़ पाई। नेताओं की गाड़ियों को भी सभा स्थल से दूर ही रखा गया। पुलिस की व्यवस्था से कई नेता परेशान भी रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले मनोहर लाल के खास कार्यकर्ताओं में रहे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रविभान राठी अपनी स्कार्पियो गाड़ी से कार्यक्रम के लिए आए। वे अपनी गाड़ी को सभा स्थल के नजदीक ले जाना चाहते थे। पुलिस ने बसंत विहार के कोने पर उन्हें बादली रोड पर लगे नाके पर रोक लिया। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें गाड़ी आगे ले जाने से मना करती रही। लेकिन राठी पुलिस के साथ 10 मिनट तक बहस करते रहे।

----फोटो 11 : अपनी गाड़ी को सभा स्थल के नजदीक ले जाने के लिए पुलिस से बहस करते रविभान राठी।------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें