फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमेक्स में रहने वाले दो हजार लोग फैक्ट्री से निकलन वाले धुएं से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं लोगों को बीमार कर रहा है। ओमैक्स के मेन गेट के सामने स्थित एक फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से यहां के लोग खासे परेशान हैं। उधर, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस कंपनी के खिलाफ लोगों की ओर से शिकायत मिली है। इसकी भी जांच की जा रही है। अवैध रूप से चलने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रदूषण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली-रोहतक रोड पर ओमैक्स के गेट के सामने स्थित आराध्या पोलिकोट फैक्टरी चलती है। इसमें केमिकल पूरी मात्रा में यूज होता है। इससे वायु प्रदूषण होता है। फैक्ट्री की चिमनी से निकलने वाला धुआं एकदम काला होता है और वह हवा में घुलकर वायु को प्रदूषित कर रहा है। इससे ओमैक्स में रहने वाले दो हजार लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


लोगों ने दी है प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को शिकायत
ओमैक्स निवासी महेश कुमार का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र से इस तरह प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बाहर किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को शुद्ध हवा मिल सके और वे बीमारी की जकड़ में न आएं। इस संबंध में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को ओमैक्स निवासियों की ओर से शिकायत दी गई है।
यहां के दुकानदार नितिन वर्मा का कहना है कि फैक्ट्री के धुएं से पूरा दिन धुआं उड़ता रहता है। इस धुएं से बदबू भी आती है और यह सांस के जरिये लोगों के शरीर में प्रवेश करता है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। यदि जल्द ही इस बढ़ते वायु प्रदूषण को नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में गर्मी का मौसम शुरू होगा और उस समय यहां एक मिनट के लिए रहना भी मुश्किल हो जाएगा।
ओमैक्स निवासी फौजी का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को दो हजार लोगों के जीवन की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस तरह प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट करवाना चाहिए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
हरियाणा राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ. कीर्ति ने कहा कि ओमैक्स के निवासियों की ओर से इस संबंध में शिकायत दी गई है। बिना एनओसी के चल रही फैक्ट्रियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें