फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 तक पहुंचेगा जिले की नहरों में पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
28 तक पहुंचेगा जिले की नहरों में पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले की नहरों में 28 फरवरी तक पानी पहुंचेगा। पिछली टर्न में एक सप्ताह का पानी बढ़ा दिए जाने पर इस बार देरी से पानी मिलने की संभावना है। पानी की टर्न 15 दिन की है। पिछली टर्न का पानी गत तीन फरवरी को बंद हुआ था। हालांकि इस समय नहरी पानी की सिंचाई के लिए इतनी ज्यादा जरूरत नहीं है ।
विज्ञापन

शहर के जलघरों की पेयजल क्षमता मात्र 20 दिन की है जबकि खासकर गर्मियों में नहरी पानी की टर्न 24 दिन कर दी जाती है जिससे पानी का संकट गहरा जाता है। जिले में 58 जलघर हैं जिनके जरिए सभी गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। 15 दिन नहरी पानी चलने पर इन जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं डल पाता। सिंचाई विभाग अधिकारियों के अनुसार अब 28 फरवरी को नहरी पानी मिलेगा। अब सिंचाई विभाग की प्लान है कि तब तक कुछ नहरों की छंटाई करवा दी जाए ताकि पानी की क्षमता बढ़ सके और टेल तक पानी पहुंच सके। पिछले दो रोज पहले बारिश होने पर किसानों की भी नहरी पानी की जरूरत कुछ दिनों के लिए कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें