फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे अपर बैरियर को ठीक करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटे अपर बैरियर को ठीक करवाने की मांग
विज्ञापन

चरखी दादरी।
स्वास्थ्य, शिक्षा सहयोग संगठन के पदाधिकारियों ने शहर की रेलवे लाइन फाटक सी- 34 पर स्थित टूटे अपर बैरियर को ठीक करवाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को संगठन प्रधान भूपेंद्र कौशिक के नेतृत्व में स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।
स्टेशन अधीक्षक सत्यवान को सौंपे गए ज्ञापन में लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की रेलवे लाइन फाटक सी- 34 पर अपर बैरियर दो बार टूट चुका है। इसका निर्माण नहीं करवाया गया है। यहां से भारी वाहन गुजरते हैं, साथ में ही फ्लाईओवर भी निर्मित है। इस फाटक से रोजाना भारी संख्या में स्कूल व कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में आसपास की कालोनी के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर बैरियर न होने से इस फाटक से गुजरने वाले भारी वाहनों के चलते सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जिसके चलते अक्सर छोटी- मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं । हमेशा किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही टूटी सड़क से गुजरने वाले भारी वाहनों से उठने वाले धूल के गुब्बार से यहां के दुकानदारों को भी खासी परेशानियां हो रही हैं। लोगों ने जल्द ही फाटक पर अपर बैरियर का निर्माण करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मांगेराम सैन, मुन्नालाल, होशियार सिंह, जगदीश सोनी, नरेश, ओमप्रकाश शर्मा, शिव कुमार, सुनील कुमार, हरीश मल्होत्रा, कृष्ण कुमार, बबलू, राजेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें