थ्रोबॉल में लड़कों की टीम ने रजत पदक जीता
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गत दिनों हिसार में संपन्न हुई राज्य स्तरीय सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप मेें चरखी दादरी के लड़के व लड़कियों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में लड़कों ने रजत पदक एवं लड़कियों ने कांस्य पदक जीता। ये जानकारी हरियाणा राज्य थ्रो बॉल संघ सह सचिव सुनील कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए हुए लड़के व लड़कियों की टीमों ने शिरकत की। चरखी दादरी के लड़कों ने लीग ग्रुप में हिसार, फतेहाबाद, गुरूग्राम, यमुनानगर को हराया। इस प्रकार टीम को दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार लड़कियों ने भी कांस्य पदक जीत कर बढ़िया प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर जिला चरखी दादरी थ्रो बॉल एसोसिएशन प्रधान रविंद्र महला, महासचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष योगेश यादव सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।