फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक विरोधी गुट का झज्जर में धरना आज, जसिया रैली को बताया फ्लाप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जाट नेता यशपाल मलिक विरोधी गुट मंगलवार को झज्जर में धरना देगा। धरना झज्जर की अनाज मंडी में दिया जाएगा और धरने के बाद मलिक विरोधी गुट अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेगा। उक्त जानकारी जिला मुख्यालय पर हवा सिंह दलाल ने दी। दलाल ने बताया कि धरना अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले दिया जाएगा।
दलाल के अनुसार जाटों की मांगों को लेकर उनके अध्यक्ष मंडल ने पूरे हरियाणा में अपने धरने शुरू कर रखे हैं। ये धरने 15 नवंबर से शुरू हुए थे। इसी क्रम में झज्जर में धरना मंगलवार को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धरना अनाज मंडी में सुबह दस बजे शुरू होगा और दोपहर बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। दलाल ने मीडिया के रूबरू होकर रविवार को रोहतक जिले के गांव जसिया में हुई जाट नेता यशपाल मलिक की रैली को पूरी तरह से फ्लॉप बताया और कहा कि इस रैली के बाद मलिक का चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कितनी बेशर्मी की बात है कि रैली को सफल बनाने के लिए यशपाल मलिक को रामपाल समर्थकों का सहारा लेना पड़ा। धरने की रूपरेखा तैयार करने के लिए दलाल ने सोमवार को एक बैठक भी आयोजित की। बैठक में दिलबाग सिंह, जयभगवान, जगदीश गुलिया, वजीर छारा, ओमप्रकाश देशवाल, संदीप धनखड़, रामफल धनखड़, रामफल गुलिया, बहादुर सिंह तलाव, जगबीर सिंह देशवाल, छोटूराम मांडौठी, परमवीर मलिक, अतर सिंह व सुरेंद्र गुलिया ने भाग लिया।

बोले- भीड़ जुटाने के लिए मलिक ने बुलाए रामपाल समर्थक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें