फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर दिखेगी गाय व भैंसों की कैटवाक, विधानसभा स्पीकर कंवर पर होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल गुर्जर स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2017 के दूसरे दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में चल रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारतीय देसी नस्ल की गाय व मुर्राह नस्ल की भैंसों की रैंप पर कैटवॉक आकर्षण का केंद्र रहेगी। भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन विभाग के सचिव देवेंद्र चौधरी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। झज्जर में चल रही तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2017 में पहली बार मुर्राह नस्ल की भैंस भी रैंप पर कैटवॉक करेंगी। कृषि मंत्री की पहल पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य हरियाणा का दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनाना है। जिसके चलते इस बार राज्य स्तरीय मेले में हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ पशुधन की प्रदर्शनी लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें