आर्य समाज भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर आज
चरखी दादरी।
आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष में आयुष विभाग की ओर से मंगवार सुबह 10 बजे स्थानीय आर्य समाज भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। ये जानकारी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुनील जांगडा ने दी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आयुर्वेद व होम्योपैथी के चिकित्सक विभिन्न बीमारियों की जांच कर रोगियों को उचित परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी बीमारी से ग्रस्त मरीज इलाज के लिए शिविर में आ सकते हैं।