फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक भी मोस्ट वांटेंड अपराधी नहीं:एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोस्ट वांटेड विहीन है चरखी दादरी : एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
चरखी दादरी एसपी सुनील दलाल ने कहा कि नवंबर 2016 में जिला दादरी अस्तित्व में आया था, उस समय जिला गैंगवार की चपेट में था। एक तरफ पवन बौंदिया व सतीश उर्फ काला और प्रदीप कासरी गैंग था तो दूसरी तरफ सतेंद्र उर्फ काला साहुवास का गैंग था। जिला पुलिस ने मोस्ट वांटेड प्रदीप पुत्र रामसिंह वासी कासनी, पवन पुत्र लखन वासी बौंद कलां, सतीश उर्फ काला पुत्र धर्मबीर वासी दुबलधन माजरा और उनकी गैंग के पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। इसके अलावा पुलिस ने 50 हजार के इनामी दो बदमाशों मोहित पुत्र किताब सिंह दिल्ली और विकास पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। इन दोनो अपराधियों के खिलाफ दिल्ली, गुरूग्राम, दादरी, झज्जर में हत्या ,सामूहिक बलात्कार, डकैती, लूट, मारपीट और चोरी के एक दर्जन मामले दर्ज थे। एसपी ने बताया कि इसके अलावा राजस्थान पुलिस का 30 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुनील उर्फ गोलू पुत्र ओमप्रकाश निवासी थाना नोहर राजस्थान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सुनील पर 26 अभियोग दर्ज थे। एसपी ने बताया कि वर्तमान समय में जिला दादरी मे कोई भी मोस्ट वांटेड अपराधी नहीं बचा है।

एल्कोसेंसर के टेस्ट से गुजरेंगे वाहन चालक
एसपी सुनील दलाल ने कहा कि सड़क दुर्घटना का एक बड़ा कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना भी है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। इससे देश को अमूल्य क्षति होती है। उन्होंने कहा कि माह दिसंबर 2016 में दादरी अस्तित्व में आया था, लेकिन अभी तक पुलिस विभाग के पास शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए एल्कोसेंसर नहीं थे। अब जिला पुलिस को पांच एल्कोसेंसर मिले हैं। एक एल्कोसेंसर मशीन की कीमत करीब 40 हजार है। सभी एल्कोसेंसर मशीन यातायात पुलिस और अन्य थानों में आवंटित कर दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार दलाल ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के बारे में सभी प्रबंधक थाना, प्रभारी चौकी और प्रबंधक यातायात को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध हथियार होने की सूचना देने पर मिलेगा पुरस्कार
चरखी दादरी। चरखी दादरी एसपी सुनील दलाल ने बताया कि जिला पुलिस दादरी द्वारा वर्ष 2017 में 30 सितंबर तक 47 अभियोग शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दर्ज करके 54 पिस्तौल दो रिवाल्वर, एक दोनाली बंदूक, 62 कारतूस और छह खोल बरामद किए हैं। वर्ष 2016 में इसी अवधि में 30 अभियोग शस्त्र अधिनियम के केस दर्ज करके 38 पिस्तौल, एक देशी रिवाल्वर, तीन राइफल, एक चाकू व 138 कारतूस बरामद किए थे। एसपी ने बताया कि पुलिस की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस मुहिम को और सफल बनाने व इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है। अवैध शस्त्र रखने वाले व्यक्ति के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जायेगा तथा उसका नाम भी गुप्त रखा जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें