फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बाढड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में एनसीसी कमांडेंट कपिल देव सिंह नारनौल कार्यालय से बतौर प्रशिक्षक शामिल हुए। विद्यार्थियों ने यह कार्यक्रम एनसीसी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किया। अध्यापक संजय शास्त्री ने बताया कि विद्यार्थियों ने शहर के शहीद चौक, बस स्टैंड एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में सफाई अभियान को अमलीजामा पहनाया। प्राचार्य बलबीर सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य ने कहा कि मनुष्य को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सफाई की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। संजय कुमार शास्त्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आसपास फैले कूड़े-कचरे को हमें गड्ढा खोदकर दबा देना चाहिए जिससे बिमारियां फैलने की संभावना कम हो जाती है। इस अवसर पर प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, मुखत्यार सिंह कोच, राजवीर सिंह, दिनेश खेतान, बलवान सिंह, नरेन्द्र कुमार आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें