चिकित्सा शिविर में जांचा मरीजों का स्वास्थ्य
चरखी दादरी।
शहर के रंगीला हनुमान मंदिर में नोबल हार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। इस दौरान विशेषज्ञों ने करीब 500 मरीजों का स्वास्थ्य जांचकर उन्हें निशुल्क परामर्श दिया। राम दयाल पाहवा ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप मित्तल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल सांगवान, डॉ. सुरेश भूरिया, मस्तिषक रोग विशेषज्ञ विनायक रस्तोगी और डॉ. देवेंद्र ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर सनातन धर्म सभा सदस्य ओमप्रकाश, अशोक गाबा, नंदलाल ठुकराल, रामदयाल पावहा, निक्सन कुमार, अनिल फौगाट, रमेश फौगाट, चंद्र प्रकाश, आशीष और वासुदेव आनंद का सहयोग रहा।