फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर हरियाली अभियान चला किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाए जाएं। बढ़ती आबादी और शहरीकरण के कारण वन क्षेत्र कम होते जा रहे हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी है। यह बात गांव कमोद के सरपंच सुदर्शन ने शनिवार को हर घर हरियाली, घर-घर हरियाली अभियान के तहत ग्रामीणों, स्कूल स्टाफ सदस्यों के साथ गांव की सार्वजनिक जगहों पर पौध रोपण करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावन के दौरान पौधे ज्यादा लगाने चाहिए। वन विभाग से सतप्रकाश और अशोक कुमार ने पौध रोपण में सहयोग किया। सरपंच सुदर्शन, वन विभाग कर्मचारियों के अलावा स्कूल स्टाफ ने गांव के राजकीय उच्च विद्यालय, पंचायत भवन में कई पौधे लगाए। सुदर्शन सरपंच ने कहा कि पेड़ों से जीवन के लिए आक्सीजन गैस और अन्य जरूरी चीजें मिलती हैं। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका सविता, सुशीला, ग्रामीण बलराम, रमेश, जिले सिंह, शेर सिंह, नवीन, रामकिशन, राजेंद्र, रामकरण, राहुल आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें