फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए : फीस की डिमांड पर गुस्साए अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शिक्षा नियमावली 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए अभिभावकों को भटकना पड़ रहा है। एक मई को जारी हुई स्कूल अलॉटमेंट की सूची के बाद वीरवार को बच्चे और अभिभावक शहर के प्राइवेट स्कूलों में पहुंचे तो स्कूल संचालकों ने अभिभावकों से फीस की डिमांड कर दी। फीस की डिमांड सुनकर अभिभावक गुस्सा गए। अभिभावकों ने कहा कि नियम 134ए की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क एडमिशन देने का प्रावधान है। इस लिहाज से एडमिशन में किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगना चाहिए। काफी देर बहस करने के बाद जब स्कूल संचालकों ने उनकी बात न मानी तो कुछ अभिभावक बीईओ कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय पहुंचे अभिभावकों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं कार्यालय पहुंचे कुछ अन्य अभिभावकों ने स्कूल में दाखिला न मिलने पर स्कूल के खिलाफ लिखित में बीईओ कार्यालय में शिकायत दी। बीईओ कार्यालय पहुंचे संदीप, जयभगवान, प्रदीप, यश, रमेश सहित अन्य लोगों का कहना है कि बीईओ कार्यालय में जाकर जब रोष व्यक्त किया गया तो वहां से उन्हें कोई भी उचित जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह एसडीएम से मिलेंगे और उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें