फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिलों के लिए पात्र आवेदकों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा नियम 134- ए के तहत दूसरी से आठवीं कक्षा में प्राइवेट व गैर सरकारी स्कूलों में दाखिला के लिए शुक्रवार को लिखित परीक्षा के लिए पात्र आवेदकों की सूची जारी कर दी गई। अब इन पात्र उम्मीदवारों की 14 अप्रैल एसेस्मेंट परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बीईओ कुलदीप सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए योग्य छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बौंद कलां ब्लॉक में 1256 आवेदक परीक्षा के लिए पात्र माने गए हैं। इस ब्लॉक में आवेदन तो 1440 आए थे, लेकिन कुछ छात्रों द्वारा कक्षा 11 वीं के लिए आवेदन कर दिए जाने पर इन आवेदन को शामिल नहीं किया गया है। 11 वीं कक्षा में दाखिले शिक्षा बोर्ड की 10 वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद किए जाएंगे।
इसी प्रकार दादरी ब्लॉक में पात्र 1750 पात्र छात्रों की सूची जारी की गई है। बाढड़ा ब्लॉक में 264 पात्र आवेदकों की सूची जारी की गई है। इस प्रकार जिले में करीब 3270 पात्र आवेदकों की ब्लॉक वाइज अंतिम सूची जारी की गई है। अब इन योग्य छात्रों की खंड स्तर पर निर्धारित स्कूलों में एसेसमेंट परीक्षा 14 अप्रैल को होगी। इस परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। दाखिला के लिए प्रथम ड्रॉ 19 अप्रैल को खंड स्तर पर निकाला जाएगा। प्रथम ड्रॉ में चयनित छात्र 22 से 24 अप्रैल तक अलॉट किए गए स्कूल में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। तत्पश्चात रिक्त सीटों के लिए दूसरा ड्रॉ 25 अप्रैल को निकाला जाएगा। दूसरे ड्रॉ के तहत चयनित छात्र 29 अप्रैल से एक मई तक अलॉट किए गए स्कूल में जाकर अपना दाखिला करवा सकेंगे। बीईओ कुलदीप सिंह ने बताया कि अगर दूसरे ड्रॉ के बाद भी रिक्त सीटें रहती हैं तो संबंधित विद्यालय प्रबंधकों को छह मई तक बीईओ कार्यालय में जिला स्तरीय कमेटी को यह ब्योरा उपलब्ध करवाना होगा। शिक्षा नियमों के आदेशों की पालना करवाए जाने के लिए विभाग पहले से ही सख्ती बरता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें