फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा नियम 134 के तहत 100 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शिक्षा नियम 134- ए के तहत कक्षा दूसरी से आठवीं में प्राइवेट व गैर सरकारी स्कूलों में दाखिला के लिए सोमवार को जिले में 100 से अधिक आवेदन किए गए। लोगों ने बीईओ कार्यालय में जाकर ऑनलाइन आवेदन करवाए। आवेदन के लिए चार अप्रैल अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

शिक्षा नियम 134-ए के तहत दाखिला के लिए 28 मार्च से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह आवेदन चार अप्रैल तक बीईओ कार्यालय में जमा होने हैं। उन्होंने बताया कि बौंदकलां ब्लॉक में 25 से ज्यादा आवेदन आए हैं। दादरी ब्लॉक में 58 आवेदन किए गए हैं। आवेदन के बाद योग्य छात्रों की सूची पांच अप्रैल को बीईओ कार्यालय में जारी कर दी जाएगी। बाद में इन योग्य छात्रों की खंड मुख्यालय पर निर्धारित स्कूलों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का परिणाम 11 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। दाखिला के लिए प्रथम ड्रॉ 12 अप्रैल को खंड स्तर पर निकाला जाएगा। प्रथम ड्रॅा में चयनित छात्र 15 से 18 अप्रैल तक अलॉट किए गए स्कूल में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। तत्पश्चात रिक्त सीटों के लिए दूसरा ड्रॉ 20 अप्रैल को निकाला जाएगा। दूसरे ड्रॉ के तहत चयनित छात्र 22 से 25 अप्रैल तक अलॉट किए गए स्कूल में जाकर अपना दाखिला करवा सकेंगे। बीईओ कुलदीप सिंह ने बताया कि अगर दूसरे ड्रॉ के बाद भी रिक्त सीटें रहती हैं तो संबंधित विद्यालय प्रबंधकों को बीईओ कार्यालय में जिला स्तरीय कमेटी को यह ब्योरा उपलब्ध करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें