फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग व पटाखे छोडने वाली बाइकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। शहर में तेज पटाखे छोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को बेरी शहर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बेरी के भागलपुरी चौक पर तेज पटाखे छोड़ने वाले व ट्रिपल राइडिंग दुपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसा, जिसमें शहर चौकी इंचार्ज मंगलवार को बेरी के भागलपुुरी चौक पर नाका लगाकर दो बाइक को इंपाउंड किया, जिसमें एक बुलेट जोकि पटाखे छोड़ने वाली थी ओर एक बाइक कागजात पूरे न होने पर इंपाउंड किया ओर दो बाइक के ट्रिपल राइडिंग के चालान किए गए। शहर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पिछले दिनों कस्बावासियों ने शिकायत दी थी शहर में पटाखे छोड़ने वाले वाहनों से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही और शिकायत में कहा था कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बता दे कि जिस दिन कस्बावासियों ने लिखित में शिकायत दी थी उसी दिन चौकी इंचार्ज बेरी शहर चौकी इंचार्ज का कार्यभार संभाला ओर मामले को तुंरत संज्ञान में लेते हुए मंगलवार से तेज पटाखे छोड़ने व ट्रिपल राइडिंग वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों कस्बावासियों द्वारा शिकायत मिली थी कि शहर में पटाखे छोड़ने वाले वाहन व प्रेशर हार्न लगे वाहन चालक बाजार व आसपास सड़कों पर बेलगाम दौड़ते है, मामले को संज्ञान में लेते हुए इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया और मंगलवार को बेरी के भागलपुरी चौक पर नाका लगाकर दो बाइक को इंपाउंड किया, जिसमें एक बुलेट जोकि पटाखे छोड़ने वाली थी ओर एक बाइक कागजात पूरे न होने पर इंपाउंड किया और दो बाइक के ट्रिपल राइडिंग के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान रूटीन में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार, बेरी शहर, चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें