झज्जर। पुलिस टीम द्वारा पीर बाबा के स्थान से हुई दानपात्र की चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया है। सदर थाना में तैनात मुख्य सिपाही पवन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने शक के आधार पर एक युवक को काबू किया था। पकड़े गए युवक की पूछताछ में पहचान प्रदीप पुत्र जगदीश निवासी गांव कासनी जिला झज्जर के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने प्राथमिक पूछताछ में झज्जर सदर थाना के गांव कन्हवा में स्थित पीर बाबा के स्थान से हुई दानपात्र की चोरी के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दानपात्र चोरी के संबंध में गांव कन्हवा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना सदर झज्जर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए उपरोक्त आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में उसकी निशानदेही पर चोरी शुदा करीब पांच सौ रुपये बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।