फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में मिली अवैध शराब की पेटियां, एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्राइम ब्रांच प्रथम ने शराब की पेटियों से भरी एक ऑटो को जब्त किया है। इस दौरान चालक से शराब का लाइसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ आसौदा थाने में शराब तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच प्रथम के प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि गश्त के दौरान एक आरोपी को गांव जाखोदा की तरफ ले जाई जा रही शराब से भरी ऑटो को जब्त किया गया है। सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम जाखोदा बाईपास रोड पर तैनात थी। गश्त पर तैनात टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान इशारा करके ऑटो को रुकवाया गया। चेक करने पर ऑटो नंबर एचआर 63 सी 8842 में शराब की पेटियां भरी हुई मिली। पकड़ा गया व्यक्ति मौका पर गाड़ी में भरी हुई शराब के संबंध में कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा सका। शराब से भरी हुई ऑटो के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान प्रवीण उर्फ काला पुत्र रणधीर निवासी गांव जाखोदा झज्जर के तौर पर की गई। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी में भरी शराब की पेटियों की गिनती की गई तो उसमें 29 पेटी अध्धे, 8 पेटी पव्वा तथा 17 पेटी बोतल देसी शराब, 23 अध्धे व्हाइट एंड ब्लू , 24 अध्धे डबल डब्लू , 32 बोतल डबल ब्लू , 23 बोतल ऑफिसर ब्लू व 45 अध्धे ऑफिसर ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें