झज्जर। गांव रईया में करनाल के महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के रीजनल सेेंटर की भूमि को लेकर विरोध कर रहे ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। 18वें दिन अमन सिंह, सुरेन्द्र उर्फ लारे, बेगराज, श्रीभगवान व घोड़ीवाला सहित 5 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे। धरने की अध्यक्षता धनखड़ खाप प्रधान हवासिंह गुर्जर ने की। जिसमें आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र नागल, नीरज सिलाना, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष दीपक धनखड़, ईश्वर वत्स, हरियाणा सरपंच एसोसिएशन वरिष्ठ उपप्रधान जयंत तंवर डाबौदा, जगमाल मारौत, मास्टर संदीप, जगदेव पेलपा, होशियार सिंह निमाना, अशोक आर्य दुल्हेड़ा, जयबीर नम्बरदार पाहसौर, सुरेन्द्र प्रधान जहांगीरपुर, कामरेड सतबीर सिंह खुगाई, दीवान सिंह, रामनिवास फतेहपुरी, राजबीर, गांधी गुर्जर, शिवदयाल के अलावा डावला, गवालिसन, खेड़ी, रणखंडा, कासनी, माजरा, हसनपुर के ग्रामीण भी समर्थन को पहुंचे। धरने पर महिलाओं ने कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के विरोध में गीत गाकर अपना विरोध जताया।