फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम स्कूल में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव देशलपुर में स्थित एसडीएम पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के अलावा पेंटिंग, स्लोगन और लेखन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। रंगारंग कार्यक्रमों में जहां छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस प्रस्तुत किया। वहीं प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशक प्रदीप सांगवान ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने हरियाणवीं, हिन्दी व पंजाबी गीतों की धुन पर डांस करके अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के बच्चों द्वारा हरियाणवी नृत्य, खान-पान, पहनावे इत्यादि पर नाटक पस्तुत किए गए। हरियाणवी गीतों पर कक्षा 9वीं तथा 10वीं के छात्रों ने नृत्य करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच इंटर हाउस पेंटिग, स्लोगन तथा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य शर्मिला दहिया ने विद्यार्थियों को हरियाणा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1966 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कलम से हरियाणा को भारत का 17वां प्रदेश घोषित किया था। इस मौके पर हरियाणा के उन शहीदों को भी याद किया गया जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें