फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 बिजली उपभोक्ताओं से 2.70 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव मांढ़ी केहर, मांढ़ी पिरानू, मांढ़ी हरिया में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से खुला दरबार लगाया गया। इस दौरान 30 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल माफी योजना के तहत 2.70 लाख रुपये जमा करवाए। बिजली निगम के खुले दरबार में सीए राजेश, कर्मचारी महासंघ ब्लॉक प्रधान सुखवीर, लाइनमैन सुनील ने उपभोक्ताओं को बिजली ब्याज माफी योजना की जानकारी दी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि एचपी डिवीजन बाढड़ा में 27 गांव आते हैं इस योजना के तहत अब तक कुल 356 लोग इस ब्याज माफी योजना का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता ब्याज माफी योजना के तहत अपना बकाया बिजली बिल जमा करवा कर बिजली कनेक्शन फिर से चालू करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें