फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में अव्यवस्था बनने से किसान दिनभर रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा अनाज मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद के दौरान मंगलवार को अव्यवस्था बनी रही। किसानों को टोकन न मिलने पर रोष बढ़ गया। बाजरा बिक्री के लिए मंडी में किसानों की खासी भीड़ बनी रही। एसडीएम ने मौके पर जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मंडी में पुलिस कर्मी तैनात करने और किसानों के लिए हेल्प डेस्क शुरू करने के निर्देश दिए। मंडी में मंगलवार दोपहर तक 1800 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई। मंडी में उम्मीद से ज्यादा बाजरा पहुंचने व खरीद कर्मचारियों की संख्या कम होने पर किसानों को दिनभर परेशानी बनी रही। एसडीएम मनीष फौगाट को किसानों ने बताया कि वे सुबह सात बजे मंडी में आए थे लेकिन समय पर टोकन नहीं मिलने पर उनकी फसल नहीं खरीदी जा सकी। कई किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण में गड़बड़ी मिलने से और भी परेशानी पैदा हो गई। इस वजह से कई किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। मंडी में एक ही कंप्यूटर सिस्टम होने व किसानों की भीड़ ज्यादा होने के कारण खरीद कार्य में दिक्क्तें बनी हुई हैं। एसडीएम ने हैफेड व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें