फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपी सरपंच सुमन बनी जेएमएसओ की जिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े जन सेवा महासंघ ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार कर जन सेवा महासंघ स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (जेएमएसओ) का शनिवार को गठन किया। इस अवसर पर तिकोना पार्क स्थित शंकर वाटिका में स्थापना समारोह का आयोजन किया और इसमें आधा दर्जन स्नातक और स्नातकोत्तर कालेज के छात्र-छात्राएं प्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता जन सेवा महासंघ के संयोजक सत्यवान शास्त्री ने की। समारोह के दौरान सुमन को संगठन की प्रथम प्रधान नियुक्त किया गया। सुमन मौजूदा समय में गांव गोपी की सरपंच भी है और राजकीय कालेज लोहारू में एमए राजनीति शास्त्र की प्रथम वर्ष की छात्रा है। सुमन को जेएमएसओ की तमाम कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर महासंघ के संयोजक संजीव मंदौला ने कहा कि जेएमएसओ के गठन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके भविष्य तथा संगठन के प्रति सजग करना है। संगठन का मानना है कि आज के विद्यार्थी कल के नहीं बल्कि आज के ही नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि दादरी जिले में बाढड़ा व दादरी में कालेज छात्र-छात्राओं के दो निशुल्क कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। इसमें स्थानीय शिक्षकों के अलावा बहार के विशेषज्ञ युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकारों के सभी रोजगारों के बारे में संगठन तमाम सूचनाएं मुहैया कराएगा और सभी सेवाओं के लिए निशुल्क तौर पर फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। रोजगार के लिए कैंपस प्लेसमेंट भी कराई जाएगी। इस अवसर पर जगजीत सिंह सांगवान, सुखविंद्र सांगवान, भूपेंद्र, प्रीतम पहलवान, मोहन लांबा, विक्रम सांगवान आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें