फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसोधित:::हिंद केसरी सतीश सिलानी ने जीता कुश्ती दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के गांव कारी मोद में बुधवार को भंडारा व कुश्ती आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवी उमेद पातुवास ने शिरकत की और पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती स्पर्धा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को सद्भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा खेलों की बदौलत भी अपनी पहचान बना सकते हैं। दंगल में हिंद केसरी सतीश सिलानी ने प्रथम कुश्ती जीतकर 31 हजार रुपये का पुरस्कार, टिंकू महराणा ने दूसरी जीतकर 21 हजार रुपये व रविंद्र ने तीसरी कुश्ती जीतकर 11 हजार का रुपये का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

उमेद पातुवास ने कहा कि
ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों की कमी नही है लेकिन खेल सुविधाएं नही मिल पाने के कारण खिलाड़ी अपने मुकाम तक नही पहुंच पाते है। इसलिए सरकार को ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी पूरे विश्व के खिलाड़ियों पर भारी पड़ रहे हैं और हर वर्ष अनेक खेलों में गोल्ड मेडल जीत रहे है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं मिल जाएं तो भारत पूरे विश्व में खिलाड़ियों के देश के रूप में अपनी छवि कायम कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत खेलों के क्षेत्र में विश्व गुरू बन कर उभर रहा है इसलिए सरकार को ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए सुविधाएं व अवसर प्रदान करने चाहिए। कुश्ती दंगल में सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष सूबे सिंह व सरपंच प्रेम जांगड़ा ने विजेता पहलवानों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, हनुमान बीडीसी, अजीत सरपंच, प्रेम सरपंच, सरपंच सूबे सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी, नवीन कारी, अजीत, कृष्ण जांगड़ा कारी, राजेश, सुरेश, राकेश मान,सत्यवान गोपी, दिलबाग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें