फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो चलने के

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो आने के 80 दिन बाद भी न हो सकी पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर मेट्रो (ग्रीन लाइन) को चालू हुए 80 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक यहां पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। सिटी पार्क से एमआईई (मॉडर्न इंडस्ट्रियल एस्टेट) मेट्रो स्टेशन तक किसी स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा नहीं है। अगर कोई व्यक्ति इन स्टेशनों से मेट्रो को पकड़ता है तो वाहन को अपने रिस्क पर वहीं छोड़ कर जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन पर भी देखने को मिला।

बहादुरगढ़ में 24 जून को शुरू हुई थी मेट्रो
बहादुरगढ़ से मुंडका के लिए मेट्रो का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने किया था। बात दें बहादुरगढ़ में तीन मेट्रो स्टेशन सिटी पार्क, बस स्टैंड, एमआईई आते हैं। इन स्टेशनों से मेट्रो में सफर करने वाला कोई भी अपने वाहन को सड़क पर या फिर बिना पार्किंग के ही खड़ा करके जाता है।
विज्ञापन


तीनों स्टेशनों पर क्यों जरूरी है पार्किंग
अगर बहादुरगढ़ की बात करें तो यहां के तीनों स्टेशन ही महत्वपूर्ण है। इसकी प्रमुख वजह है कि मेट्रो के दो स्टेशन तो इंडस्ट्रियल एस्टेट में ही गिने जाते है। बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन पर भी नहीं है पार्किंग की व्यवस्था।

सिटी पार्क और एमआईई मेट्रो स्टेशन के नीचे रोड पर खड़े होते हैं वाहन
सिटी पार्क और एमआईई मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अपने वाहन सर्विस लेन ही नहीं बल्कि मेन रोड के किनारे ही खड़ा कर जाते है। जिससे वाहन चोरी का डर बना रहता है। हालांकि डीएमआरी मेट्रो ने अपने एक गार्ड को नीचे बैठा रखा है।
विज्ञापन


मुंडका मेट्रो स्टेशन पर है स्थायी पार्किंग
अगर आपको कई दिन के लिए वाहन खड़ा करना है और मेट्रो से सफर करके अपने गंतव्य तक जाना चाहते हैं तो मुंडका मेट्रो स्टेशन पर बनी पार्किंग का लाभ ले सकते हैं। सिटी पार्क है आठवां स्टेशन है मुंडका मेट्रो स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें