27 को प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मी
झज्जर। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन जिला झज्जर की एक मीटिंग नागरिक हस्पताल झज्जर में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान वीरेंद्र दलाल तथा संचालन जिला सचिव देवेंद्र ने किया। जिला प्रधान ने बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन अपनी लंबित मांगों की अधिसूचना जारी ना किये जाने से आक्रोशित है तथा राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाएंगे। जिला प्रधान ने बताया कि एसोसिएशन की जायज मांगों को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य आयुक्त, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा द्वारा मांगों को स्वीकृति प्रदान करने के बाद भी अधिसूचना जारी नही की जा रही है और एसोसिएशन को बार बार आंदोलन करने को बाध्य किया जा रहा है। कादयान ने बताया कि यदि सरकार 26 तारीख तक हमारी मांगो की अधिसूचना जारी नही की तो आगामी 27 अगस्त से पूरे हरियाणा के सभी बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महिला और पुरुष पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सेवाएं बंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। इससे जनता को होने वाली असुविधाओं के लिये हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग जिम्मेवार होगा। एसोसिएशन जी सक्रिय और वरिष्ठ नेता हेमलता बादली ने बताया कि सरकार एसोसिएशन के साथ बार बार वादाखिलाफी कर रही है। जिससे पूरे हरियाणा में रोष है और अब 27 अगस्त को पूरे हरियाणा में सारी सवास्थ्य सेवाएं रोकते हुए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मीटिंग में कमलेश, सावित्री, हेमलता, राकेश कुमार, जयपाल, संदीप, आनंद, वेदपाल, अशोक, कृष्ण सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।