फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र ने मांगी इंटरनेशनल शूटिंग रेंज, अभय ने कहा वाजिब मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कॉमनेवल्थ गेम्स के दौरान शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर लाने वाली गोरिया गांव की लाडली मनु भाकर के सम्मान में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम ग्राम पंचायत गोरिया की ओर से गांव में ही आयोजित किया गया था। इसमें सभी राजनीतिक दलों को न्योता भेजा गया था। न्योता सभी ने स्वीकार किया और कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने गांव में ही पहुंचकर सम्मानित किया तो वहीं सीएम ने झज्जर के नेहरू कॉलेज के सरकारी कार्यक्रम में मनु भाकर को परिवार समेत बुला लिया। इस पर खूब राजनीति हुई। विपक्षी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार सही मायने में मनु को सम्मानित करना चाहती थी तो गांव में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व सीएम मनोहरलाल ने इस प्रकार अपनी बातें कही।

गांव में बने इंटरनेशनल शूटिंग रेंज : दीपेंद्र
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि मनु भाकर के गांव में इंटरनेशनल शूटिंग रेंज बननी चाहिए। ताकि यहां की अन्य प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिल सके। इसके लिए वे खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात भी कर चुके हैं। अगर प्रदेश सरकार चाहेगी तो इस योजना को सिरे चढ़ाया जा सकता है। वहीं, उन्होंने कहा कि वे इसके निर्माण के लिए वे अपने सांसद कोटे से 21 लाख रुपये दे रहे हैं। सांसद ने प्रदेश की नई खेल नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब खिलाड़ियों को केवल रैंक दिया जाएगा। टेस्ट पास करने पर ही उनको पद पर कार्य करने का मौका मिलेगा। हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ी खेल के मैदान में जब पसीना बहाएंगे तो उनके पास पढ़ाई के लिए समय कहां से रहेगा। अगर खिलाड़ी टेस्ट पास करेंगे तो इसमें सरकार का क्या योगदान रह जाएगा।
विज्ञापन


शूटिंग रेंज वाजिब मांग, सत्ता में आए तो हम देंगे : अभय
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि गौरिया गांव में शूटिंग रेंज की मांग वाजिब है। प्रदेश सरकार को इस पर तुरंत कार्य करना चाहिए। अगर भाजपा सरकार इस कार्य को नहीं करेगी तो इनेलो सत्ता में आने पर इसे पूरा करवाएगी। चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री इस बात से घबरा गए कि गांव में जाएंगें तो किसान झाड़ली प्लांट से खराब हो रही जमीन का मुद्दा उठाएंगे। इसी डर में वे गोरिया गांव में बेटी मनु भाकर का सम्मान करने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने आज बेटी का सम्मान नहीं, बल्कि उनका अपमान किया है। अगर सरकार गांव में आकर मनु को सम्मानित करती तो यह बेहतर होता। अभय ने खेल नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि तो अभी तक चुका नहीं पाई है। इसके लिए ट्वीटर पर अक्सर जंग चलती रहती है।
विज्ञापन


चेक करवाएंगे, फिजिबल हुई तो पूरा करेंगे: सीएम
सीएम मनोहरलाल ने कहा कि गांव की ओर से गांव में शूटिंग रेंज बनाने की मांग आई है। अगर यह फिजिबल हुई तो उसे जरूर पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि उनकी खेल नीति विश्व में एक नंबर पर है। मनु भाकर के सम्मानित होने से पूर्व ही खेल विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार का इस ओर पूरा ध्यान है। खिलाड़ियों को उनके पदक के हिसाब से रैंक तो दिया जाएगा, लेकिन पद के लिए पढ़ाई जरूरी है। इसलिए उन्हें खेल विभाग में कार्य करने का मौका दिया जाएगा। ताकि वे भविष्य में अच्छे खिलाड़ी तैयार कर सकें। मनु भाकर से मुखातिब होते हुए सीएम ने कहा कि आपकी फर्स्ट क्लास ऑफिसर की नौकरी तो पक्की हो गई है, एचसीएस और एचपीएस बनना है तो ओलंपिक में गोल्ड लेकर आना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें