फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार फेरबदल से बेहतर है इस्तीफा दें सीएम मनोहरलाल: भुक्कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
प्रदेश सरकार में मंत्री मंडल के प्रस्तावित फेरबदल पर पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने तीखा कटाक्ष किया है। भुक्कल ने मंत्री मंडल में बारंबार बदलाव का कारण सरकार का फेलियर होना बताया है। रविवार को झज्जर में अपने निवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए भुक्कल ने कहा कि सीएम व मंत्रियों के बीच संबंध अच्छे न होने के कारण दोनों एक-दूसरे से संतुष्ट नहीं है और यही कारण है कि बीजेपी को बार-बार मंत्रियों में ही फेरबदल करना पड़ रहा है।
भुक्कल ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली से न केवल मंत्री संतुष्ट हैं, बल्कि जनता भी बुरी तरह से बेहाल है। ऐसे में सीएम मनोहरलाल को बारंबार फेरबदल की बजाय स्वयं ही सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए भुक्कल ने कहा कि बीते तीन वर्षों में मनोहर सरकार ने प्रदेश में विकास करवाने की बजाय न केवल प्रदेश के अमन-चैन को नष्ट किया है। बल्कि परस्पर सद्भाव और भाईचारे को भी समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर सद्भाव को समाप्त करना आदिकाल से ही आरएसएस का गुप्त एजेंडा रहा है। आज यही कारण है कि पिछले तीन सालों में तीन-चार बार विभिन्न मसलों पर सुलगे प्रदेश में सरकारी मशीनरी नाकामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों द्वारा कांग्रेस में एंटी इंकमबेंसी के सवाल पर पर गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता अपने-अपने तरीके से कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद दीपेंद्र के मीडिया सचिव विकास अहलावत, वीरेंद्र दरोगा, सुनील जाखड़, संदीप भदानी, आजाद भदानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें