फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार नहीं पहुंची सरसों तो खरीद पर मंडराएंगे असमंजस के बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हैफेड के द्वारा सरसों खरीद के लिए पांच मई तक का शेड्यूल जारी किया गया है। शेड्यूल के अनुसार काफी गांवों में ऐसे किसान हैं, जो अपनी फसल की कटाई और कढ़ाई लेट होने के चलते मंडी में लेकर नहीं आ सकते। इसके चलते उन किसानों की सरसों खरीद कैसे होगी, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में उन किसानों की सरसों की खरीद पर असमंजस के बादल मंडराएंगे। किसानों की इस समस्या का समाधान फिलहाल हैफेड के पास नहीं है।

ये हैं किसानों के लिए शर्तें
खरीद केंद्र पर अपनी उपज लेकर आने वाले किसान अपनी गिरदावरी की मूल प्रति पटवारी/तहसीलदार से तसदीक कराकर, अपने बैंक खाते की फोटो कॉपी जिसमें शाखा का नाम, आईएफएससी कोड, स्वयं सत्यापित पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, किसान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ लेकर आए। उसके बाद ही किसान की सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


आठ प्रतिशत से कम होनी चाहिए नमी
सरसों में नमी की मात्रा आठ प्रतिशत से ज्यादा न हो तथा साफ-सुथरी हो। किसान सरसों खरीद के लिए निर्धारित किए दिन पर ही अपनी फसल लाएं। एक किसान से एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल सरसों ही खरीदी जाएगी तथा प्रति एकड़ 7 क्विंटल सरसों के हिसाब से खरीद होगी। इससे ज्यादा होने पर उन्हें दोबारा आना पड़ेगा। इस बार सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य चार हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

मार्च में ये है गांवों का शेड्यूल
22 मार्च को बौड़िय़ा, सिकंदरपुर, छुड़ानी, खरमान, खोरड़ा, खेड़ा थरू, गोरिया, आसन्डा व भापड़ौदा, 23 मार्च को लाडपुर, खुंगाई, सिलोठी, जाखौदा, इस्लामगढ़ व महराना, 26 मार्च को भदानी, खेड़ी आसरा, कबलाना, रूडियावास, सौलधा, बादली, दरियापुर व गंागटान, 27 मार्च को शेखुपुर जट, भदाना, खेड़का गुर्जर, बुपनिया, खैरपुर, कानौंदा, बीड़ छुछकवास, धांधलान, मदाना कलां व मदाना खुर्द, 28 मार्च को धनीरवास, गोच्छी, शेरिया, सेहलंगा, कुलासी, शाहपुर व तलाव, 29 मार्च को नंगला वीरान, खेड़ी खुमार, माजरी, निलोठी, औरंगपुर व मातनहेल, 30 मार्च को मालियावास, लकड़ीया, दुजाना, चमनपुरा, रोहद़, बाढ़सा, गुढा व बिरधाना गांव के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
शेड्यूल जाने के बाद सरसों खरीद पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। शेड्यूल के अनुसार सरसों नहीं ला पाने वाले किसानों की सरसों खरीदने के लिए पांच मई के बाद फैसला लिया जाएगा। बुधवार को एक हजार क्विंटल सरसों खरीदी गई है।
- सुरेंद्र चौधरी, डीएम, हैफेड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें