फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को किया प्रेरित
विज्ञापन

बादली।
गांव पेलपा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों को बढ़ते वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल प्राचार्य अशोक कादियान के नेतृत्व में चलाए गए जागरूकता अभियान का संचालन संदीप कुमार ने किया। अभियान के तहत छात्रों ने ग्रामीणों को भी अपने आसपास के क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। इसे रोकने के लिए अधिक पेड़ लगाने होंगे। कार्यक्रम में छात्रों को ऊर्जा बचाओ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें घर में व्यर्थ में जल रहे बिजली के बल्ब एवं अन्य उपकरणों को बंद करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने स्कूल प्रांगण एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें