जनता को याद आ रहा है बंसीलाल लाल का कार्यकाल : महेंद्रा
अमर उजाला ब्यूरो
झोझूकलां।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें विश्व स्तर पर कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद भी आसमान छू रही हैं। भाजपा ने अपने कार्यकाल में महंगाई के अलवा जनता को कुछ नहीं है। इस समय प्रदेश की जनता को बंसीलाल युग याद आ रहा है।
यह बात बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा ने खेड़ी बत्तर, खेड़ी बूरा, असावरी, मैहड़ा, बादल, शीशवाला गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। इस दौरान गांव शीशवाला व बादल के ग्रामीणों ने उन्हें पेयजल व बिजली समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में न तो पीने के पानी की सुविधा है और न ही समय पर बिजली की व्यवस्था है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र बोबी घसौला, भीकूराम, युकाध्यक्ष अमित बजाड़, जिला महासचिव विनय मैहड़ा, मास्टर बलबीर, लीला सरपंच, मुख्यपाल ठेकेदार, जोगेंद्र ज्ञानी राम, अमन, बबलू, अर्जुन, नरेंद्र झोझू, रघबीर, मास्टर करतार सिंह सुरेश सरपंच, अमित बलोदा, धूप सिंह, धर्मेंद आदि उपस्थित थे।
फोटो 13
पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा को सम्मानित करते ग्रामीण।