फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1091 पर आईं शिकायतों को हल्के में न लेकर तुरंत करें थाना प्रभारी कार्रवाई: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
1091 पर आईं शिकायतों पर तुरंत करें कार्रवाई: एसपी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले में अगर कोई महिलाओं पर अपराध होता है तो संबंधित थाना प्रभारी को इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक को देनी होगी। इसके अलावा इस शिकायत को हेल्प लाइन नंबर 1091 के रजिस्टर में भी चढ़ाना अनिवार्य है। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में हुई थाना प्रभारियारें की बैठक में दिए। बैठक में डीएसपी हेड क्वार्टर व बाढड़ा सहित तमाम थाना व चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की सूचना मिलने पर संबंधित थाना प्रबंधक तुरंत मौके पर पहुंचे व सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उन्हें भी मामले की जानकारी दें। इसके अलावा दोषियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर उन पर कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 1091 पर प्राप्त शिकायतों को कतई हल्के में न लें व उन शिकायत पर तुरंत संज्ञान लें। 1091 पर प्राप्त शिकायतों पर कार्यालय द्वारा फीडबैक भी लिया जा रहा है। इस फीडबैक में बेहद अच्छा रिस्पांस मिला है। उन्होंने कहा कि किसी भी थाना यूनिट में कोई भी महिला विरूद्ध अपराध की सूचना मिलती है उसको 1091 के रजिस्टर में दर्ज करवाना जरूरी है ताकि वो खुद इसकी मॉनिटरिंग कर सकें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहर में दुर्गा ऑपरेशन चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर निर्धारित समय अवधि के बाद यदि कोई शराब ठेका खुला पाया जाए तो वे उस पर कार्रवाई करें। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें