फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने मनाया धोखा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आम आदमी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी को गलत कदम बताते हुए धोखा दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुआई पार्टी के जिला अध्यक्ष परमवीर डागर ने की।
डागर ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साल पहले बिना सोचे समझे आरबीआई व अर्थशास्त्रियाें की सलाह लिए बगैर के जनता को विश्वास में लिए बिना नोटबंदी के रूप में तुगलकी फरमान जारी किया था। सरकार द्वारा बताए जा रहे सभी उद्देश्यों में नोटबंदी असफल साबित हुई। नोटबंदी ने 15 लाख रोजगारों की आहुति और 150 लोगों की जान ले ली। इसके एक साल बाद भी आम जनता का जीवन पटरी पर नहीं आया है। कालेधन की एक फूटी कौड़ी भी विदेश से नहीं आई। उद्योगपतियों का कर्ज एनपीए कर दिया, लेकिन किसानों की आत्महत्या रुक नहीं रही। व्यापारी सदमे में हैं। अमित शाह के बेटे की कमाई एक साल में कई गुणा बढ़ गई। जीडीपी में गिरावट जारी है और नकली नोटों का चलन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेताओं ने कहा कि जिस कालेधन और भ्रष्टाचार को कांग्रेस ने खाद व पानी देकर संजोया था, मोदी सरकार उसका संरक्षण कर रही है। इस सरकार ने कालेधन व पनामा पेपर्स पर कोई कार्यवाही नहीं की है। रिकार्ड तोड़ बहुमत मिलने से मोदी सरकार अहंकार में आकर जनविरोधी फैसले ले रही है। आप नेताओं ने मोदी को जुमलेबाज कहकर मोदी के पुतले की हवा निकालकर धोखा दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वे भारतीय जनता पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार और कालेधन वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर पोल खोलेंगे। इस दौरान कर्ण सिंह, महेंद्र जाखड़, प्रकाश, इंद्रजीत, सुरेंद्र, नागल, नरेश वाल्मिकि, सुनील, अमित, महाबीर व अनिल मौजूद रहे।

- नोटबंदी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें