फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में योगाभ्यास करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में योगाभ्यास करवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव खेड़ी बत्तर स्थित गोल्डन वैली स्कूल में विद्यार्थियों को योग शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य अनिल कुमार ने की। बतौर योग शिक्षक पतंजलि योग पीठ के भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी विकास राणा ने शिरकत की।
इस दौरान विकास राणा ने सूर्य नमस्कार, कोण आसन, कपालभाति आदि यौगिक क्रियाओं को प्रायोगिक रूप में समझाया। उन्होंने योग के लाभ के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इसके साथ ही स्वदेशी को अधिक से अधिक अपनाने व विदेशी सामान के इस्तेमाल से परहेज करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल कुमार ने योग को अपने जीवन में नियमित तौर पर शामिल करने का संकल्प करवाया तथा कहा कि अगर हम रोजमर्रा के तनाव भरे जीवन से उपजे अवसाद व तनाव से बचना चाहते हैं तो उसका सबसे सरल मार्ग योग ही है। बीमारियों से बचने व शरीर को मजबूत बनाने के लिए हमें रोजाना कुछ समय योग अवश्य ही करना चाहिए। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें