फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के टर्नओवर वाले उद्यमी भी नहीं भरते पानी का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
करोड़ों के टर्नओवर वाले उद्योगपति भी पानी का बिल नहीं भर रहे। करीब गत तीन साल से बिल न भरने के कारण हुडा का उद्यमियों पर 40 लाख रुपये बकाया हैं। विभाग की ओर से पांच बार नोटिस भेजने के बाद भी जब उद्यमियों ने बिल भरने में दिलचस्पी नहीं ली तो अब हुडा प्रशासन ने कनेक्शन काटने का मन बना लिया है। बिल न भरने वालों का विभाग के अधिकारियों ने वीरवार से पानी का कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के दोनों भागों में करीब चार हजार प्लांट हैं। हुडा के मुताबिक, इनमें से 760 कनेक्शन वैध हैं। इन वैध कनेक्शनों में से 80 कनेक्शन धारक पिछले करीब तीन साल से पानी का बिल नहीं भर रहे हैं। किसी का 50 हजार तो किसी का 70 हजार तो किसी का एक लाख रुपये तक का बिल पेंडिंग है। बीच में जब नोटबंदी हुई तो इन उपभोक्ताओं का करीब 33 लाख रुपये का बकाया था। उस दौरान उद्यमियों ने नोट बंदी का बहाना बनाया था। तब हुडा अधिकारियों ने कहा कि पुराने नोटों में बिल भर दो, मगर फिर भी बिल नहीं भरे। कुछ समय पहले नोटिस दिया गया तो जीएसटी का बहाना बनाया गया। कुल मिलाकर अब तक पांच बार नोटिस दिए जा चुके हैं। यहां तक की उद्यमियों की संस्था बीसीसीआई से भी रिकवेस्ट की गई। तब बिल भरने का आश्वासन तो मिला, लेकिन किसी ने बिल नहीं भरा। अब तीन साल में बकाया 40 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इसलिए हुडा ने बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के 14 सितंबर से कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि बिल जमा कराने के बाद ही कनेक्शन पुन: जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं कनेक्शन काटने और जोड़ने का खर्चा भी उद्यमी से लिया जाएगा।
विज्ञापन


अवैध कनेक्शन धारकों पर भी कार्रवाई
हैरानी की बात है कि करीब चार हजार प्लांट वाले औद्योगिक क्षेत्र में केवल 760 कनेक्शन ही वैध हैं। एक अधिकारी की मानें तो वैध कनेक्शन से दो गुणा से अधिक कनेक्शन अवैध तरीके से चल रहे हैं। यानी उद्यमी गैरकानूनी ढंग से पानी की चोरी कर रहे हैं। अवैध कनेक्शन वालों का भी सर्वे किया जाएगा और इन्हें काटा जाएगा। इतना ही नहीं अवैध कनेक्शन धारकों से इस्तेमाल का एवरेज निकालकर जुर्माना वसूला जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मंडोरा ने कहा कि निर्धन व्यक्ति द्वारा बिल न भरे जाने पर तो कनेक्शन काट दिए जाते हैं, मगर मोटा रुपया कमाने वालों पर तीन साल तक कोई कार्रवाई तक नहीं होती, जोकि हैरानी की बात है।

सीवरों के कनेक्शन भी कटेंगे
हुडा पानी कनेक्शन के साथ-साथ सीवर कनेक्शन काटने की भी तैयारी में है। दरअसल, एमआईई क्षेत्र में बहुत से लोगों ने सीवर कनेक्शन बरसाती नालों में कर रखे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता सोमवार तक अपने सीवर कनेक्शन सही करा लें, अन्यथा जिसके भी सीवरों के कनेक्शन बरसाती लाइनों से मिले तो कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
बिल न भरने वालों के काटेंगे कनेक्शन
कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी उद्यमियों ने बिल भरने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, वीरवार से उनके पानी के कनेक्शन काटने शुरू किए जा रहे हैं। बकाया भरने के बाद भी कनेक्शन पुन: चालू किया जाएगा। इसके अलावा जो लोग गलत तरीके से पानी ले रहे हैं, वे अपने कनेक्शन वैध कराएं, अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
- केके श्योकंद, कार्यकारी अभियंता हुडा, बहादुरगढ़


- 80 कनेक्शन धारकों पर 40 लाख रुपये का बकाया
- इससे कहीं ज्यादा उद्यमी कर रहे हैं अवैध रूप से पानी का इस्तेमाल
- आज से कनेक्शन काटने शुरू करेगा हुडा प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें