फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आट्या-पाट्या चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आट्या-पाट्या चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम का चयन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
लड़कों की 26वीं व लड़कियों की 19वीं सब जूनियर आट्या-पाट्या नेशनल चैंपियनशिप के लिए बुधवार को रोहतक में हरियाणा आट्या-पाट्या टीम का ट्रॉयल हुआ। ये जानकारी हरियाणा आट्या-पाट्या एसोसिएशन सचिव डॉ. दीपेन्द्र आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता कर्नाटका के जिला धारवाड़ में नौ से 11 सितंबर आयोजित की जाएगी। ट्रॉयल के दौरान 12 लड़कों व लड़कियों का चयन किया गया है। लड़कों के वर्ग में रोहित, दिलशान, चांद सिंह, निखिल सांगवान, नितिन, प्रवीन, अर्पित, आशीष, मीत, जतिन, ऋषभ, युद्धवीर व लड़कियों के वर्ग में ज्योति, वर्षा, स्वाती, दीक्षा, अंजली, अर्पिता, रिया, अंशूल, हर्षिता, सुमन, प्रियंका, मिंकी का चयन हुआ। प्रदेश की टीम में दादरी के गीताजंलि स्कूल के आठ लड़के व नौ लड़कियों का चयन हुआ है। प्राचार्या अनुप्रिया सांगवान ने सभी खिलाड़ियों व कोच सीमा देवी व विजेश जांगड़ा को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें