200 और 400 मीटर दौड़ में पीयुष प्रथम
चरखी दादरी।
गांव मकड़ानी स्थित नवयुग स्कूल के छात्र पीयूष डुडी ने प्रथम जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एथलेटिक्स अंडर-11 में 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा पीयूष ने लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पीयूष डुडी इससे पहले खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। पीयूष के इस प्रदर्शन पर ग्रामीणों ने उसे व अभिभावकों को बधाई दी है। पीयूष के कोच व पिता विजय डुडी ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से लगातार अभ्यास कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीयूष का चयन 11 से 13 नवंबर तक रोहतक में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।