फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश में नहीं लाई कोई नया प्रोजेक्ट: सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश में नहीं लाई कोई नया प्रोजेक्ट: सतपाल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने शनिवार को गांव नीमड़ी में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेकर आई। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा हुई थी लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया गया। दादरी को जिला बनाने के बाद मेडिकल कॉलेज की सौगात देना तो दूर सरकार ढाई साल से तैयार सौ बेड के सिविल अस्पताल की शिफ्टिंग तक नहीं करवा पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले फसल बीमा योजना लागू करके किसानों को गुमराह किया गया और अब स्वास्थ्य बीमा योजना की आड़ में जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार को भी सत्ता में आए तीन वर्ष हो चुके हैं और वह भी कुछ ज्यादा नहीं कर पाई है। प्रदेश सरकार कभी नए सिरे से पद निकालती है तो कभी पहले से तैनात चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाती है। वरिष्ठ चिकित्सकों तथा चिकित्सा अधिकारियों के पद भी आजतक पूरे भरे नहीं जा सके हैं। प्रदेश में निचले स्तर पर चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। इस अवसर पर प्रकाश सरपंच, डॉ. उमेद सिंह, सुभाषचंद नंबरदार, जितेंद्र, धर्म सिंह नंबरदार,रविंद्र, प्रवीन, राजेश, छाजूूराम, मोतीलाल, सतेंद्र महाबीर, मनवीर, दिनेश, मनोज, सोनू, विरेंद्र, मंदीप व सोमबीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें