फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पहाड़ माईनिंग पर सबसे बड़ा घोटाला : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने माईनिंग के नाम पर सबसे बड़ा घोटाला कर दिया है। इस घोटाले में हरियाणा के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायक भी शामिल हैं। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गुभाना गांव में लोगों को संबोधित करते हुए हजारों एकड़ पहाड़ पर माईनिंग घोटाला भाजपा की भ्रष्टाचार विरोधी नीति की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा में तीन दिवसीय दौरा पूरी तरह से फ्लॉप शो बनकर रह गया। रोहतक के गढ़ में सेंध लगाने की उम्मीद लेकर हरियाणा आए अमित शाह के हाथ पूरी तरह से निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाना आसान नहीं है। साथ ही सांसद ने भाजपा के 2019 मिशन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा अपने बचे हुए दिन ही अच्छी तरह से निकाल ले तो गनीमत होगी। क्योंकि देश और प्रदेश की जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक नरेश प्रधान, कुलदीप वत्स, अरविंद गुलिया, सरजीत गुलिया, अंकुर कुमार, कुलबीर सिंह, अरूण गुभाना मौजूद रहे और सांसद हुड्डा ने गोगा मंदिर में 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें