फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘शाह’ की सुरक्षा व्यवस्था का उच्चाधिकारियों ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को वे बहादुरगढ़ शहर में पहुंचेंगे। शाह की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसको लेकर मंगलवार को प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जूनियर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
शाह की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एडीजीपी लॉ एंड आर्डर मोहम्मद अकील, आईजी सीआईडी अनिल राव, आईजी सिक्योरिटी संजय कुमार, आईजी रोहतक रेंज नवदीप सिंह विर्क पहुंचे। उनके साथ-साथ एसएसपी झज्जर बी सतीश बालन, एसपी सीआईडी धीरज कुमार, एसपी रोहतक पंकज नैन के अलावा झज्जर के डीएसपी हंसराज, राजीव कुमार, अजमेर सिंह, जितेंद्र कुमार व बहादुरगढ़ के एडिशनल एसपी हिमांशु गर्ग व डीएसपी भगतराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह की सुरक्षा के लिए बहादुरगढ़ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से टिकरी बार्डर से लेकर रोहतक तक पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसके लिए सभी को ड्यूटियां सौंप दी हैं। बताया गया है कि बहादुरगढ़ में उनका कार्यक्रम करीब 9 बजे का है। बताया कि जहां भी शाह का स्वागत होगा, उसके लिए अलग प्रबंध किए गए हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां पर अलग से सीनियर अफसरों की तैनाती की गई है।

ट्रैफिक व्यवस्था में नहीं होगी दिक्कत
डीएसपी भगतराम ने बताया कि शाह के स्वागत के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आमजन को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से पूरी तरह तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन


घोड़ी भी करेंगी नृत्य
अमित शाह के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ टेेंट लगवाया गया है। विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि शाह के स्वागत में बहादुरगढ़ में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। टिकरी बॉर्डर से लेकर सेक्टर-9 से रोहतक तक शाह का स्वागत बड़े ही उत्साह के साथ किया जाएगा। शाह का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया जाएगा। इस मौके पर अलग-अलग तरह से घोड़ी भी डांस करेगी।

- चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात
- कई स्थानों पर होगा स्वागत, वाटर प्रूफ टेेंट लगवाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें