तीन छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन
चरखी दादरी।
डोहका हरिया स्थित एआरईडी विद्यालय के तीन छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है। इनमें अखिल पुत्र सुनील हड़ौदी का आठवीं कक्षा में, निखिल पुत्र सुनील हड़ौदा व अमन पुत्र बलवान हड़ौदी ने छठी कक्षा ने प्रवेश प्राप्त कर माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुदेश देवी ने बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय संचालक राजकुमार ने कहा की ये सब विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापकों की कठोर मेहनत का फल है। इस मौके पर दलबीर सिंह, रविन्द्र सिंह, विनोद, जगबीर, सुनील, जयपाल सिंह, राजबाला, उर्मिला, रेनू , ममता व स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।