फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार सहित दबोचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार सहित दबोचा युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
बौंदकलां थाना पुलिस ने नीमड़ी मोड़ से एक युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बौंदकलां थाना पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान उनकी नजर नीमड़ी मोड़ पर संदिग्ध हालात में खड़े एक युवक पर पड़ी। पुलिस टीम को पास आता देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उसे धर दबोचा। शक के आधार पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बौंदकलां पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें