रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में रक्तदान शिविर आज
अमर उजाला फाउंडेशन, बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ व रोडवेज के संयुक्त तत्वाधान में रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
विश्व डोनर डे पर रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में अमर उजाला फाउंडेशन, बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ व रोडवेज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा शिरकत कर रक्तदाताओं की हौसला आफजाई करेंगे। वहीं, रोडवेज जीएम आरएस पूनिया कैंप की अध्यक्षता करेंगे। शिविर में भिवानी सीएमओ रणदीप पूनिया भी अपनी उपस्थिति कैंप में दर्ज करवाएंगे। शिविर के बारे में 9813639700 व 8814895001 नंबरों पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
अमर उजाला, बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ व रोडवेज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लगने वाले रक्तदान शिविर में भिवानी सामान्य अस्पताल की टीम रक्त एकत्र करने के लिए पहुंचेगी। बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ सचिव रिंपी फौगाट ने बताया कि शिविर का समय सुबह नौ से 12 बजे तक रहेगा और इसमें जिला उपायुक्त शिरकत करेंगे। वहीं, रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल इंचार्ज राजेश रावलधी ने बताया कि शिविर में युवाओं का भागीदार सबसे अहम रहेगी और इसमें रोडवेज कर्मचारी भी रक्तदान करेंगे। उन्होंने बताया कि रक्तदान का आज तक विकल्प नहीं तलाशा गया है। एक मनुष्य ही इसमें दूसरे की मदद कर संकटग्रस्त के प्राण बचा सकते हैं।