फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर पहुंची वैक्सीन की 18 हजार डोज, पहले दिन 46 ने लिया सुरक्षा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अब 18 साल से अधिक आयु के लोगों को भी अब कोरोना से सुरक्षा कवच मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 18 हजार डोज शनिवार की रात को झज्जर पहुंच गई हैं। वहीं रविवार को 46 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। सोमवार से जिले में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए कोरोना से बचाव की दिशा में वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। ऐसे में जिले से जिनकी आयु 18 साल से अधिक है वे रजिस्ट्रेशन करवाते हुए निर्धारित शेड्यूल अनुसार वैक्सीनेशन प्रक्रिया में भागीदार बनें।
विज्ञापन

- टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि सोमवार से जिले में नागरिक अस्पताल झज्जर, उपमंडलीय अस्पताल बहादुरगढ़, बेरी, सीएचसी छारा, बादली, ढाकला, जमालपुर, दूबलधन, डीघल में केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
- वैक्सिनेशन के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आरोग्य सेतु एप या उमंग एप का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन दोनों एप के माध्यम से आप अपने किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र का चयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.सीओडब्ल्यूआईएन.जीओवी.इन पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डालें। ओटीपी डालकर आपका वैक्सीनेशन रजिस्टर पेज खुल जाएगा। उसके बाद आप अपना फोटो आईडी के साथ मांगी गई जानकारी अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें