साल्हावास। क्षेत्र के बिरोहड़ गांव के राजकीय महाविद्यालय में एमए इतिहास की 22 सीटों पर दाखिला हो चुका है, लेकिन 18 सीटें अभी भी खाली रह गई हैं ।
कालेज प्राचार्य डॉ रणबीर आर्य और प्रवेश प्रभारी डॉक्टर अमरदीप ने बताया कि स्नातक कक्षाओं के लिए शनिवार को दाखिले के लिए अंतिम दिन था। स्नातकोत्तर इतिहास के एडमिशन के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से अभी तक तीन मेरिट सूचियाँ जारी की है। तीसरी मेरिट की शनिवार को अंतिम तिथि थी, जिसमें अभी तक 22 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। एडमिशन के नोडल ऑफिसर डॉ प्रदीप कुंडू ने बताया कि भारी बारिश में भी विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए महाविद्यालय पहुंचे। अब तक एमए इतिहास के प्रथम वर्ष की 18 सीटें रिक्त है जिन्हें 29 सितंबर को होने वाले ओपन काउंसिलिंग के बाद भरा जायेगा।
आईटीआई साल्हावास में चौथी मेरिट सूची जारी
आईटीआई में दाखिले के लिए चौथी मेरिट सूची जारी हो चुकी है । संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल दलाल ने बताया कि विभाग की ओर से इस सत्र में संस्थान में प्लम्बर व्यवसाय की एक यूनिट दोहरी प्रणाली में औद्योगिक इकाई के साथ दोहरी प्रणाली में की गयी है । जिसकी वजह से छात्रों को रोजगार के अधिक साधन उपलब्ध हो सकें। जायेंगे । सेविंग टेक्नॉलजी व्यवसाय की सभी पास होने वाली छात्राओं को एक-एक सिलाई मशीन फ्री में थर्मल प्लांट तथा संस्थान के सहयोग से उपलब्ध कराई जाती है । संस्थान में कुल 430 सीटों पर दाखिले होंगे।अब बहुत कम सीटे ही बची है । संस्थान में लड़कियों तथा सभी अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को किसी भी ट्रेड में दाखिला लेने के लिए एक हजार रुपये तक की टूल किट सरकार की ओर से दी जायेगी । दाखिला प्रकिया 26 सितंबर को समाप्त हो जाएगी।
संस्थान में हैं 13 व्यवसाय कोर्स
संस्थान में कुल 13 व्यवसाय प्लम्बर, कारपेंटर, कोपा, सेविंग टेक्नालॉजी ,वेल्डर, मोटर मेकैनिक व्हीकल , रेफ्री जनरेशन एन्ड एयर कंडीशन, वायरमैन ,इलैक्ट्रीशियन ,टर्नर, ड्रॉफ्ट मैन सिविल, आर्किटेक्ट ड्रॉफ्ट मैन, इत्यादि सभी व्यवसायों में दाखिला किया जा रहा है ,सूची ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार ही मेरिट के आधार पर जारी होती है ।